ईरानी हमले में हाइफा शहर में भीषण तबाही, तेल अवीव और वेस्ट बैंक में बज रहे सायरन, चौथी बार ट्रंप ने बदली डेडलाइन

ईरानी हमले में हाइफा शहर में भीषण तबाही, तेल अवीव और वेस्ट बैंक में बज रहे सायरन, चौथी बार ट्रंप ने बदली डेडलाइन

नई दिल्लीः ईरानी हमले में हाइफा शहर में भीषण तबाही मची है. ईरान ने ड्रोन, क्लस्टर मिसाइल से हमला किया. पूरे उत्तर इजरायल में सायरन बज रहे है. तेल अवीव, वेस्ट बैंक में सायरन बज रहे है. तेल अवीव, वेस्ट बैंक के ऊपर मिसाइलें दिखीं. ईरान ने सेंट्रल इजरायल में 10 मिसाइलें दागीं. 

इज़रायल के ऊर्जा ठिकाने पर हमले की नई लहर दिखी. तेल रिफाइनरियों को टारगेट कर मिसाइल दागी गई. ईरान ने अस्पताल पर हमले का बदला लिया. IRGC ने ऊर्जा सप्लाई ठप करने की धमकी दी. सीरिया के कुनेत्रा में ईरान का ड्रोन हमला हुआ. इजरायली सेना ने ईरानी ड्रोन को रोका. खान अर्नबा शहर में घरों पर मलबा गिरा. 

12 शहरों पर हमलेः
वहीं ईरान में आज अब तक 12 शहरों पर हमले हुए. पिछले कुछ घंटों में 12 शहरों पर हमले हुए. तेहरान, बुशहर प्रांत और अहवाज में हमले हुए. बहरेस्तान और कोम शहर पर भी हमला हुआ. आज ईरान में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है. 

चौथी बार ट्रंप ने बदली डेडलाइनः
ट्रंप ने ईरान को नया अल्टीमेटम दिया है. ईरान को मंगलवार तक का वक्त दिया है पहले 48 घंटे की डेडलाइन दी थी. चौथी बार ट्रंप ने डेडलाइन बदली है.