ब्यावर: गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते भीषण आग लग गई. दुकान में बनी रसोई में लीकेज गैस सिलेंडर से चूल्हे में आग लगी. हादसे में एक महिला सहित दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. चाय बनाने के लिए महिला के गैस जलाने के दौरान आग भभक उठी.
कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. घटना की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई. आग इतनी भीषण थी कि लोग महिला, बच्चों को बाहर नहीं निकाल पाए. आग लगने की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची.
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक दुकान सहित रसोई का सामान भी जलकर राख हो गया. सेंदड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कानचा उड़ावता की घटना है. सहायक फायर अधिकारी ताराचंद भट्ट ने घटना की जानकारी दी.