मिडिल ईस्ट तनाव का भारत के रियल एस्टेट सेक्टर पर बड़ा असर, घर खरीदारों की उम्मीदों को लग सकता है झटका

मिडिल ईस्ट तनाव का भारत के रियल एस्टेट सेक्टर पर बड़ा असर, घर खरीदारों की उम्मीदों को लग सकता है झटका

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट तनाव का भारत के रियल एस्टेट सेक्टर पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है. घर खरीदारों की उम्मीदों को झटका लग सकता है. 5.4 लाख फ्लैटों की डिलीवरी पर संकट मंडराया है. वैश्विक सप्लाई चेन बाधित होने से चिंता बढ़ी है.

कमोडिटी मार्केट में उथल-पुथल का असर निर्माण कार्य पर हो रहा है. देश के 7 बड़े शहरों में पजेशन अटकने का खतरा है. दिल्ली-NCR, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में भी आशंका बढ़ी है.

2021-23 में लॉन्च प्रोजेक्ट्स अंतिम चरण में पहुंचे हैं. निर्माण सामग्री की आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा है. एनरॉक रिपोर्ट में रियल एस्टेट सेक्टर को चेतावनी है. वैश्विक तनाव से भारत की हाउसिंग सप्लाई पाइपलाइन पर दबाव है.