नारी शक्ति वंदन अधिनियम, जयपुर में सांसद मंजू शर्मा हुई प्रेस से रूबरू, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः नारी शक्ति अधिनियम नए युग की दस्तक है. ये कहना है बीजेपी सांसद मंजू शर्मा का. मंजू शर्मा ने जयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में अपनी बात कही. मंजू शर्मा ने कहा कि 33फीसदी आरक्षण महिलाओं के लोकसभा और विधानसभाओं में लागू होना चाहिए,भागीदारी बढ़ी है लेकिन प्रतिनिधित्व शेष है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम से ये पूरा होगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ी है. आज 25लोकसभा क्षेत्रों में बीजेपी की महिला नेताओं ने प्रेस वार्ता की. 

राज्य के सभी 25लोकसभा क्षेत्रों में बीजेपी के नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर प्रेस वार्ताएं आयोजित हुई. जयपुर में बीजेपी सांसद मंजू शर्मा ने प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से उनका प्रतिनिधित्व और अधिक सशक्त होगा, जिससे लोकतंत्र अधिक समावेशी, संतुलित और प्रभावी बनेगा. यह अधिनियम विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और महिला नेतृत्व आधारित विकास देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा.    

भाजपा सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सशक्त नारी, आत्मनिर्भर नारी के लिए किए गए कार्यों के चलते आज लड़कियों की माध्यमिक स्तर पर नामांकन दर 80.2 प्रतिशत तक पहुंच गई. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4.6 करोड़ से अधिक खाते खाले गए, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से 4.27 करोड़ से अधिक महिलाओं को पोषण सहायता, पोषण—2 के तहत 14 लाख से अधिक आंगनवाडी केंद्रों के जरिय 8.97 करोड़ लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाना, मुद्रा योजना के 68 फीसदी ऋण महिलाओं को प्रदान करना, 72 प्रतिशत घर महिलाओं के नाम, उज्जवला योजना के 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत 14.45 करोड़ घरों में पानी, मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह का करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है. आर्थिक सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि देश में पिछले दशक में 32 करोड़ महिलाएं बैंकिंग प्रणाली से जुड़ी हैं,