सर्किट हाउस व विश्राम स्थलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब ऑनलाइन सिस्टम से होंगी सभी व्यवस्थाएं

सर्किट हाउस व विश्राम स्थलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब ऑनलाइन सिस्टम से होंगी सभी व्यवस्थाएं

जयपुरः सर्किट हाउस व विश्राम स्थलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है. अब ऑनलाइन सिस्टम (CHMS पोर्टल) से सभी व्यवस्थाएं होंगी. अल्पकालीन ठहराव (3 घंटे तक) पर आधी दरों में किराया होगा. वॉक-इन गेस्ट को सिर्फ भोजन सुविधा नहीं मिलेगी. निजी अतिथि को अब 100% अग्रिम जमा कराना होगा. 

कॉन्फ्रेंस/इवेंट बुकिंग पर भी पूरी एडवांस राशि अनिवार्य है. ग्रुप बुकिंग पर 10% नॉन-रिफंडेबल एडवांस व 7 दिन पहले 90% भुगतान जरूरी है. खाली पदों पर आउटसोर्स से स्वागत कार्य करवाया जाएगा. हर माह की 10 तारीख तक विभाग को आय-व्यय रिपोर्ट भेजनी होगी.