साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध हालात में मौत मामले में नया अपडेट, अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंपने की सूचना

जोधपुर: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध हालात में मौत मामले में नया अपडेट सामने आया है. सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंपने की सूचना है. रिपोर्ट में अस्थमा और सांस रुकने से मृत्यु की आशंका जताई गईं. 

महात्मा गांधी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ था. 28 जनवरी को आश्रम में साध्वी की संदिग्ध मौत हुई थी. 29 जनवरी को पिता विरमनाथ ने मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने हर एंगल से जांच की, इंजेक्शन रिएक्शन की भी आशंका थी. डेक्सीना व डायनापार इंजेक्शन को लेकर सवाल उठे थे. 

एमडीएम अस्पताल के कंपाउंडर देवी सिंह से कल फिर 5 घंटे पूछताछ की थी. एफएसएल रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई थी. साध्वी को लंबे समय से अस्थमा था, साथ इनहेलर पम्प रखती थी. हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से मृत्यु के कारण का खुलासा नहीं किया. अस्थमा अटैक और सांस रुकना ही मौत की मुख्य मानी गईं है.