जयपुरः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जयपुर दौरे पर है. RPA में आरक्षक नवनियुक्त समारोह आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान RPA में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में 2023 के मुकाबले अपराध में कमी आई है. हमारी सरकार हर दिशा में आगे बढ़ रही है. राजस्थान पुलिस शानदार काम कर रही है. सीएम भजनलाल शर्मा ने ऐलान किया भारत सरकार की तर्ज पर प्रदेश में R4C का गठन होगा
कार्यक्रम में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया. कहा कि आपने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाकर ऐतिहासिक कार्य किया. आप के और पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश उन्नति की राह पर अग्रसर है. आज आपके द्वारा यहां नवचयनित कांस्टेबल को नियुक्ति पत्र दिया यादगार रहेगा.
देश से नक्सलवाद का लगातार खत्म होता जा रहा है. साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए बेहतर पुलिसिंग की जा रही. ऑपरेशन साइबर चलाकर अपराधों में लगातार कमी आ रही है. हमारी डबल इंजन की सरकार विकसित राजस्थान,विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर रही.