NH 27 पर मांडना के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, कार ने विपरीत दिशा से आकर 3 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर

NH 27 पर मांडना के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, कार ने विपरीत दिशा से आकर 3 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर

चित्तौड़गढ़ : राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मांडना के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. कार ने विपरीत दिशा से आकर 3 वाहनों को जोरदार टक्कर मारी.

हादसे में करीब 11 लोग घायल हो गए हैं, मौके पर अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई. हेमराज गुर्जर सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत पर इलाके में शोक की लहर है. ASI गीता लाल तुरंत मौके पर पहुंचे. हालात काबू में करने में पुलिस जुटी है.

घायलों को बेगूं और काटूंदा चिकित्सालयों में प्राथमिक उपचार जारी है. डॉक्टरों की टीम ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू की चालक की लापरवाही की आशंका है.