जयपुर : स्कूलों में अब छुट्टियां भी हुनर की पाठशाला बनेंगी. राजस्थान के 639 पीएमश्री स्कूलों में 15 दिवसीय हुनर क्लास लगेंगी. कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को स्किल ट्रेनिंग का मौका मिलेगा.
डिजिटल स्किल, पेंटिंग, संगीत और क्रिएटिविटी पर फोकस रहेगा. योग, कबड्डी, फुटबॉल और जुडो-कराटे की भी ट्रेनिंग होगी. प्रदेश सरकार ने 1.78 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया. हर स्कूल को 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी.
बाहरी एक्सपर्ट बच्चों को प्रैक्टिकल और एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग सिखाएंगे. ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को पहली बार बड़ा एक्सपोजर मिलेगा. राजस्थान में सरकारी स्कूल शिक्षा को आधुनिक और कौशल आधारित बनाने की तैयारी है.