जयपुरः NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए NTA ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए है. सभी अभ्यर्थियों के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है. परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर NTA का फोकस है. छात्रों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने की सलाह है. कुछ केंद्रों पर फुल स्लीव ऊनी कपड़ों की अनुमति मिल सकती है.
जूते, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और प्रतिबंधित वस्तुओं पर रोक रहेगी. एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले नियमों की जांच करने की सलाह है. नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षा में प्रवेश प्रभावित हो सकता है. NEET री-एग्जाम को लेकर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था कड़ी है. NTA ने अभ्यर्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने की अपील की है.