जयपुरः सचिवालय सेवा के 249 अधिकारियों की सोमवार को जारी हुई दो सूचियां में 47 डीएस,75 AS,98 so,14 सीनियर डीएस, 3 निजी सचिवों के तबादले और पोस्टिंग हुई है. 8 माह से प्रतीक्षित इन सूचियों में से आधी संख्या उन अधिकारियों की है जो प्रमोट होकर भी या बिना प्रमोशन के भी पिछली पोस्टिंग वाली जगह जमे हुए हैं.
सचिवालय सेवा के अधिकारियों के करीब दो सौ अधिकारियों के लिए डीपीसी की बैठक 30 जुलाई को हुई थी. इसके 8 माह बाद सोमवार को दो सूचियां जारी हुई जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों की प्रमोशन पोस्टिंग हुई.
पेश है दोनों सूचियों का 360 डिग्री विश्लेषण
7 एपीओ SO,4 एपीओ DS को मिली पोस्टिंग
14 डीएस को प्रमोट होकर मिली सीनियर डीएस पद पर प्रमोशन पोस्टिंग
इनमें से दस अधिकारी ऐसे जिन्हें पूर्व की जगह पर प्रमोट करके वहीं दी प्रमोशन पोस्टिंग
1 सीनियर डीएस का दूसरे विभाग में किया तबादला
1 एपीओ को मिली प्रमोशन पोस्टिंग
3 अधिकारियों को प्रमोट करके दी अन्य विभागों/ सेक्शन में पोस्टिंग
27 सहायक सचिवों को डीएस पद पर दी प्रमोशन पोस्टिंग
इनमें से 11 अधिकारी ऐसे जिन्हें पूर्व की जगह पर प्रमोट करके वहीं दी प्रमोशन पोस्टिंग
जबकि 16 अधिकारियों को प्रमोट करके दी अन्य विभागों/ सेक्शन में पोस्टिंग
29 सहायक सचिवों का किया दूसरी जगहों पर तबादला
55 अनुभाग अधिकारियों को प्रमोट करके सहायक सचिव पद पर दी प्रमोशन पोस्टिंग
इनमें से 32 अधिकारी ऐसे जिन्हें पूर्व की जगह पर प्रमोट करके वहीं दी प्रमोशन पोस्टिंग
जबकि 23 अनुभाग अधिकारियों का प्रमोशन करके AS की प्रमोशन पोस्टिंग दी दूसरी जगह
98 अनुभाग अधिकारियों को नहीं दी प्रमोशन पोस्टिंग, किए तबादले
जिनमें से 28 अधिकारियों को पूर्व की जगह पर ही की पोस्टिंग
इस बहुप्रतीक्षित तबादला,पोस्टिंग सूची ने हालांकि इसमें एक ही जगह जमे रहने के प्रचलित ढर्रे को तोड़ने की कोशिश तो की गई है लेकिन कुल 249 अधिकारियों की दो सूचियां में करीब 152 ऐसे अधिकारी हैं जो या तो प्रमोट होकर या बिना प्रमोट हुए भी उसी स्थान पर काबिज होने में सफल हो गए. वहीं कई अहम विभागों में लंबेसमी से लगे अधिकारियों को इधर उधर नहीं किया गया है.