फागी(जयपुर): जयपूर के फागी में कार और पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत हो गई. एक घायल हो गया. जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर निमेड़ा नर्सरी के पास हादसा हुआ. हादसे में कार चालक महिला की मौके पर मौत हुई.
वहीं कार सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ. सूचना पर निमेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज ASI रमेश चंद्र मौके पर पहुंचे. मृतका की पहचान राधा निवासी अराईं अजमेर के रूप में हुई.
मृतका और घायल प्रेमराज दोनों भाई बहन बताए जा रहे है. पुलिस शव उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को SMS हॉस्पिटल रैफर किया.
जयपुर के फागी से खबर:
-कार और पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
-जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर निमेड़ा नर्सरी के पास हुआ हादसा
-हादसे में कार चालक महिला की मौके पर मौत
-वहीं कार सवार एक अन्य व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
-सूचना पर निमेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज ASI रमेश चंद्र पहुंचे मौके पर
-मृतका की पहचान राधा निवासी अराईं अजमेर के रूप में हुई
-मृतका और घायल प्रेमराज दोनों बताए जा रहे भाई बहन
-पुलिस शव रखवाया उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में
-गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को SMS हॉस्पिटल किया रैफर