जयपुरः राजस्थान में मार्च के पहले सप्ताह में पंचायत चुनाव की घोषणा संभव है. चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ पूरे प्रदेश में आचार संहिता लगेगी. पंचायत चुनाव में 3 चरणों में मतदान हो सकता है. नगर निकाय चुनाव कराने की भी तैयारी तेज हो गई है.
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने संकेत दिए है OBC आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव शेड्यूल तय होगा. रिपोर्ट आने के 7 दिन में OBC आरक्षित सीटें तय होंगी. एक साथ सभी पंचायतों के चुनाव कराए जाएंगे. 31 मार्च से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है. सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल तक चुनाव पूरे करने के निर्देश दिए हैं.