योगी सरकार विकास कार्यों के जरिए चुनावी बिसात बिछाने में जुटी, विधायकों से 5-5 करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव मांगे

योगी सरकार विकास कार्यों के जरिए चुनावी बिसात बिछाने में जुटी, विधायकों से 5-5 करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव मांगे

लखनऊ: योगी सरकार विकास कार्यों के जरिए चुनावी बिसात बिछाने में जुट गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों से 5-5 करोड़ रुपए के विकास प्रस्ताव मांगे है. एक सप्ताह के भीतर सीएम कार्यालय को प्रस्ताव भेजने होंगे. 

सीएम ने डीएम को प्रस्तावों का परीक्षण कर धनराशि जारी करने के निर्देश दिए. सीएम योगी ने विधायकों और एमएलसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया. करीब 30 मिनट तक सीएम और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद चला. 

विधायकों को अपने क्षेत्रों में रहकर जनता की समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए. सड़क, बरात घर, कम्युनिटी सेंटर और पुल निर्माण के प्रस्ताव देने की छूट ​दी.
सड़कों पर स्ट्रीट लाइट और शौचालय निर्माण के भी प्रस्ताव मांगे गए. बैठक में सभी जिलों के कमिश्नर, डीएम और सीडीओ भी शामिल हुए.

योगी सरकार विकास कार्यों के जरिए चुनावी बिसात बिछाने में जुटी: 
-सीएम योगी ने विधायकों से 5-5 करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव मांगे
-एक सप्ताह के भीतर सीएम कार्यालय को भेजने होंगे प्रस्ताव
-सीएम ने डीएम को प्रस्तावों का परीक्षण कर धनराशि जारी करने के निर्देश दिए
-सीएम योगी ने विधायकों और एमएलसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया
-करीब 30 मिनट तक चला सीएम और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद
-विधायकों को अपने क्षेत्रों में रहकर जनता की समस्याएं सुलझाने के निर्देश
-सड़क, बरात घर, कम्युनिटी सेंटर और पुल निर्माण के प्रस्ताव देने की छूट
-सड़कों पर स्ट्रीट लाइट और शौचालय निर्माण के भी प्रस्ताव मांगे गए
-बैठक में सभी जिलों के कमिश्नर, डीएम और सीडीओ भी हुए शामिल