नई दिल्ली: अजेय मोदी का नया कीर्तिमान ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे लंबे समय तक जनसेवा का एक नया 'विश्व रिकॉर्ड' स्थापित कर दिया है. मोदी ने कुल 8,931 दिन का कार्यकाल पूरा कर पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है.
निरंतरता का नया अध्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधान सेवक तक, मोदी का सफर अटूट विश्वास और अटूट संकल्प का प्रमाण बना है. यह उपलब्धि केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के निरंतर समर्थन और "मोदी गारंटी" पर लगी मुहर है.
आधुनिक भारत के इतिहास में मोदी अब सबसे लंबे समय तक शासन के शीर्ष पर रहने वाले निर्विवाद 'महानायक' बन गए हैं. 24 वर्षों से अधिक की यह सेवा यात्रा, 'सबका साथ-सबका विकास' के मंत्र को धरातल पर उतारने की सिद्धि है. यह ऐतिहासिक दिन केवल एक मील का पत्थर है, लक्ष्य तो 2047 तक भारत को विश्व गुरु और विकसित राष्ट्र बनाना है.