जयपुर: पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव फिर आगे बढ़ गए हैं. पंचायती राज संस्थाओं की लॉटरी अब देरी से होगी. पहले 17 और 18 सितंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित था. लेकिन शहरी निकाय चुनाव में 17 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए संवीक्षा का काम होगा. और 18 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा.
इसलिए पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को बताया कि अब पंचायती राज संस्थाओं की लॉटरी बाद में कराई जाएगी. शहरी निकाय चुनाव में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के बाद लॉटरी कराई जाएगी.
फिर आगे बढ़े पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव:
-पंचायती राज संस्थाओं की लॉटरी अब होगी देरी से
-पहले 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम
-लेकिन शहरी निकाय चुनाव में 17 सितंबर को होगा अध्यक्ष पद के लिए संवीक्षा का काम
-और 18 सितंबर को होगा चुनाव चिन्हों का आवंटन
-इसलिए पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को बताया
-'अब पंचायती राज संस्थाओं की लॉटरी कराई जाएगी बाद में'
-'शहरी निकाय चुनाव में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के बाद कराई जाएगी लॉटरी'