नई दिल्ली : सांसद पप्पू यादव को जमानत मिल गई है. पटना के 3 मामलों में जमानत मिली है. आज शाम पप्पू यादव जेल से रिहा हो सकते हैं. पटना सिविल कोर्ट ने सभी मामलों में जमानत दी है.
बता दें कि पटना पुलिस ने पप्पू यादव को उनके आवास से 31 साल पुराने केस में गिरफ्तारी किया था. पप्पू यादव पर किराए के घर को ऑफिस बनाने के आरोप मामले में गिरफ्तार किया गया था.
सांसद पप्पू यादव को जमानत मिली
-पटना के 3 मामलों में जमानत मिली
-आज शाम जेल से रिहा हो सकते हैं पप्पू यादव
-पटना सिविल कोर्ट ने सभी मामलों में जमानत दी