नशे में तारों पर उलटा लटकते तोते, अफीम के खेतों ने बनाया नशेड़ी, किसानों के लिए बने परेशानी

नशे में तारों पर उलटा लटकते तोते, अफीम के खेतों ने बनाया नशेड़ी, किसानों के लिए बने परेशानी

जयपुरः हाड़ौती-मेवाड़ में अफीम के खेतों ने तोतों को नशेड़ी बना दिया है. अफीम डोडों पर तोतों के झुंड टूटते है,फिर असामान्य हरकतें होती है. इसके बाद तोते नशे में तारों पर उलटा लटकते है. प्रदेश के मेवाड़-हाड़ौती के कुछ इलाकों में यह नजारा आम है. 

तोते अफीम की खेती करने वाले किसानों के लिए परेशानी बने. अफीम के फूलों और डोडों की ओर तोते तेजी से आकर्षित हो रहे है. तोते अफीम की फसल को करीब 20% तक नुकसान पहुंचा रहे है. खासकर अधखाए डोडो से अफीम की गुणवत्ता प्रभावित होती है. 

किसानों को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. अफीम के नशे में धुत्त तोते कुछ समय के लिए उड़ने में भी असमर्थ हो जाते है. ऐसे में आवारा कुत्तों और अन्य शिकारी जानवरों का आसान शिकार बनते है. पूरे अफीम बेल्ट में 2.5 लाख से अधिक तोतों की आबादी है.