जयपुरः PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्राम चलाएगी. 10 जनवरी से 25 फरवरी तक संग्राम होगा. 8 जनवरी को पीसीसी स्तर की तैयारी बैठकें होंगी. VB-GRAM-G विधेयक के प्रभावों पर नेतृत्व को जानकारी दी जाएगी. जिला-वार जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा.
सभी राज्यों में समन्वित मोबिलाइजेशन और एकरूप संदेश सुनिश्चित किया जाएगा. 10 जनवरी को जिला स्तरीय प्रेस कांफ्रेंस होगी. 11 जनवरी को एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध जिला मुख्यालयों या प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर उपवास होगा. महात्मा गांधी या डॉ. बी.आर.अंबेडकर की प्रतिमाओं के पास उपवास होगा.
पार्टी नेताओं, निर्वाचित प्रतिनिधियों और मनरेगा श्रमिकों की भागीदारी के साथ एक दिवसीय उपवास किया जाएगा. 12 जनवरी से 29 जनवरी पंचायत स्तर पर जनसंपर्क 30 जनवरी को वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरना होगा.