पेरू में धरती का जोरदार कंपन! 6.9 तीव्रता के भूकंप से कांपे एंडीज पर्वत, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; घरों से बाहर निकले लोग

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई. मध्य एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि राजधानी लीमा तक महसूस किए गए. अचानक धरती हिलने से लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए.
विस्तार में

नई दिल्ली : दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई. मध्य एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि राजधानी लीमा तक महसूस किए गए. अचानक धरती हिलने से लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए.

भूकंप का केंद्र पेरू के जुनिन शहर से करीब 34 किलोमीटर उत्तर में बताया गया है. इसकी गहराई जमीन से लगभग 108 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई. भूकंप की तीव्रता 6.9 होने के चलते आसपास के इलाकों में भी कंपन महसूस किया गया.

राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके:
मध्य एंडीज क्षेत्र में आए इस भूकंप का असर राजधानी लीमा तक देखने को मिला. झटके महसूस होते ही लोग घरों, दफ्तरों और अन्य इमारतों से बाहर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल आए. अचानक आए भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया.

फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं:
राहत की बात यह है कि फिलहाल भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है. हालांकि, तेज तीव्रता के भूकंप के बाद प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है.