देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 4 दिन में दूसरी बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 4 दिन में दूसरी बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

नई दिल्ली: देश में फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए है. पेट्रोल में 86 पैसे और डीजल में 83 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई. 4 दिन में दूसरी बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी भारी उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर दिखने लगा है. देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.

आपको बता दें कि आम जनता के लिए ये दोहरा झटका है, क्योंकि 15 मई को ही तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपए प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि की थी. एक ही हफ्ते के भीतर ईंधन की दरों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है.