फागी में पिकअप और मोटरसाइकिल में भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर घायल को किया जयपुर रैफर

फागी में पिकअप और मोटरसाइकिल में भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर घायल को किया जयपुर रैफर

जयपुर: जयपुर के फागी में पिकअप और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई. हादसे में एक की  मौत हो गई. फागी पीपलू रोड पर हादसा हुआ. दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे. पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हुई. 

दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ. घायल को जयपुर SMS अस्पताल रैफर किया गया. मृतक की पहचान संजय बलाई निवासी बनवाड़ा तहसील पीपलू के रूप में हुई. सूचना मिलने पर फागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. 

पुलिस ने पिकअप को जब्त किया. शव को राजकीय उप जिला अस्पताल फागी की मोर्चरी में रखवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द करेंगे. फागी पीपलू रोड पर मांदी के पास हादसा हुआ था.