नई दिल्लीः पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार देशवासियों से अपील की है. PM मोदी ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें. पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल करें. हालात सामान्य होने तक सोना नहीं खरीदें. खेतों में केमिकल की खपत कम करें. दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं. युद्ध का असर भारत पर भी पड़ रहा है.
वैश्विक संकट के समय कई संकल्प लेने होंगे. इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करें. वर्क फ्रॉम होम को वरीयता दें. स्कूलों में भी ऑनलाइन क्लासेज शुरू कराएं. खेतों में सोलर पंपों का उपयोग करें. देशहित में सोने के गहने नहीं खरीदने हैं. खाने के तेल का कम से कम इस्तेमाल करें. संकट के समय सभी देशवासियों को एकजुट रहना होगा.
हमें छोटे-छोटे संकल्प लेने की जरूरत है. हमें विदेशी मुद्रा को बचाना होगा. विदेश यात्राएं कुछ समय के लिए टालें. दफ्तरों में वर्चुअल मीटिंग की जाएं. हमें छोटी-छोटी बचत करनी हैं.