नई दिल्लीः PM मोदी इंडोनेशिया की संसद पहुंचे. संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इंडोनेशिया की संसद आना सौभाग्य की बात. सर्वोच्च सम्मान के लिए आभार. हर क्षेत्र में दोनों देश आगे बढ़ रहे है. आने वाले 25 साल दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है. भारत-इंडोनेशिया इतिहास के अहम पड़ाव पर है.
भारत विस्तारवाद नहीं,विकासवाद की नीति पर चलता है. हमारे पास समुद्र से जुड़ी अनेक संभावनाएं है. हमारा संबंध नालंदा के ज्ञान से है. हमारे संबंध रामायण, महाभारत की विरासत से है. सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है.