नई दिल्ली: इटली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का X पर पोस्ट सामने आया है. पीएम मोदी ने कहा कि रोम में FAO एग्रीकोला पदक से सम्मानित किया गया. मैं FAO के ‘एग्रीकोला मेडल’ को स्वीकार करता हूं. मैं FAO के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं. PM मोदी ने कहा कि ये सम्मान भारत के 'अन्नदाताओं' को समर्पित करता हूं. ये हमारे किसानों की कड़ी मेहनत की एक पहचान है.
मैं बड़ी विनम्रता के साथ FAO के ‘एग्रीकोला मेडल’ को स्वीकार करता हूं। इस सम्मान के लिए मैं FAO का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026
मैं इस मेडल को भारत के अन्नदाताओं को समर्पित करता हूं।
यह भारत के करोड़ों किसानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों, कृषि वैज्ञानिकों और श्रमिकों का सम्मान… pic.twitter.com/zJDubFnUqd
पशुधन और मत्स्य पालन के क्षेत्र से जुड़े लोगों की मेहनत की पहचान है. हमारे कृषि वैज्ञानिकों, नवप्रवर्तकों की कड़ी मेहनत की एक पहचान है. यह भारत की उस अटूट प्रतिबद्धता का भी सम्मान है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत लौट आए है. प्रधानमंत्री मोदी 5 देशों की यात्रा के बाद दिल्ली लौटे. इससे पहले बुधवार को PM मोदी इटली के दौरे पर रहे. PM मोदी और PM जियोर्जिया मेलोनी का साझा बयान सामने आया. मेलोनी ने कहा कि भारत-इटली के बीच विशेष साझेदारी है.
I colloqui con il Primo Ministro Meloni sono stati eccellenti. Il suo impegno nel promuovere l'amicizia tra India e Italia è encomiabile. I legami bilaterali tra le nostre nazioni hanno compiuto progressi significativi in settori come il commercio, lo spazio, la tecnologia e… pic.twitter.com/Rr40MXzVZZ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026
आज का दिन ऐतिहासिक है. भारत से रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे. भारत-इटली में खास रणनीतिक साझेदारी है. दोनों देश करीबी सहयोगी के तौर पर काम कर रहे. कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया. उद्योग, कारोबार में सहयोग बढ़ा. PM मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी का धन्यवाद दिया.
भारत-इटली के बीच करीबी सहयोग है. बीते सालों में दोनों देशों में सहयोग बढ़ा. इटालियन कंपनियों का भारत में निवेश होगा. साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की. PM मोदी ने कहा कि दोनों देशों के कारोबारियों में उत्साह है. PM मोदी ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए काम करेंगे. इंडिया-इटली इनोवेशन सेंटर पर काम कर रहे है.
Il Primo Ministro Meloni ed io abbiamo esaminato i progressi del Piano d'Azione Strategico Congiunto India-Italia 2025-2029. Abbiamo concordato sulla necessità di rafforzare ulteriormente gli investimenti e i legami economici. L'accordo di libero scambio tra India e UE… pic.twitter.com/8rvMRPjvuc
— Narendra Modi (@narendramodi) May 20, 2026
PM मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर चुनौती होगी. इटली के विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज का बयान सामने अया है. उन्होंने कहा कि PM जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर PM मोदी इटली पहुंचे. ये दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण गति है. सिबी जॉर्ज ने कहा कि PM मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया.