पश्चिम बंगाल के दमदम में पीएम मोदी की रैली, कहा- पहले चरण की वोटिंग के बाद TMC और घबरा गई

पश्चिम बंगाल के दमदम में पीएम मोदी की रैली, कहा- पहले चरण की वोटिंग के बाद TMC और घबरा गई

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के दमदम में पीएम मोदी की रैली हुई. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन का शंखनाद है. रिकॉर्ड मतदान के लिए बंगाल, तमिलनाडु के लोगों को बधाई. पहले चरण के मतदान से बदलाव की लहर पर मुहर लग गई है. कल महाजंगलराज के अंत का उद्घोष हुआ है. दूसरे चरण में भी विजय ध्वज फहराना है.

बंगाल में मुझे सुनामी दिख रही है. कल बीजेपी के पक्ष में जन समर्थन दिखा. जनता ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया. TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया है. 4 मई के बाद TMC के गुंडे छिप नहीं पाएंगे. TMC के गुंडों को कोई नहीं बचा पाएगा.

बेटियों को अत्याचार से आजादी दिलाएंगे:
पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहले चरण की वोटिंग के बाद TMC और घबरा गई है. TMC का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है. बेटियों को अत्याचार से आजादी दिलाएंगे. बंगाल को आजादी दिलाना बहुत जरूरी है. बंगाल का गौरव फिर से लौटाएंगे.

TMC महिला विरोधी पार्टी है:
बंगाल का गौरव फिर से लौटाएंगे. बंगाल को फिर से अवसरों की भूमि बनाना है. TMC महिला विरोधी पार्टी है. बहनों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. भाजपा सरकार आने के बाद TMC के हर अत्याचार की फाइलें खुलेंगी.