लोकसभा में वोटिंग से पहले पीएम मोदी का पोस्ट, कहा- महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें

लोकसभा में वोटिंग से पहले पीएम मोदी का पोस्ट, कहा-  महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें

नई दिल्ली : लोकसभा में वोटिंग से पहले पीएम ने पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा कि मैं संसद के सभी सदस्यों से यह कहना चाहूंगा कि अपने घर की मां, बहन, बेटी और पत्नी की याद को मन में रखते हुए, अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनें.

यह देश की नारी शक्ति की सेवा करने और उन्हें सम्मान देने का एक सुनहरा अवसर है. उन्हें नए अवसरों से वंचित न करें. यह संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, और देश की नारी शक्ति और भी अधिक सशक्त बनेगी. देश का लोकतंत्र और भी अधिक सशक्त होगा.

आइए, आज हम सब मिलकर इतिहास रचें. भारत की महिलाओं को. देश की आधी आबादी को, उनका उचित हक़ दें. महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें. भ्रम फैलाने वालों को तर्कबद्ध जवाब दिया. अब आधी आबादी को उसका हक मिले. 

विरोध के हर विषय का समाधान किया है. कुछ ऐसा ना करें जिससे नारी शक्ति आहत हो. सभी दल सोच समझकर निर्णय लें. इस विषय पर चार दशक तक राजनीति हुई. करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम पर है.