जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल प्रस्तावित बालोतरा दौरा है. HPCL राजस्थान रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान को 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक की सौगात देंगे.
करीब 79,450 करोड़ की लागत से विकसित 9 MMTPA क्षमता वाली एकीकृत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल परियोजना का लोकार्पण करेंगे. करीब 13 हजार करोड़ रुपए की जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री मोदी करेंगे.
इसके अलावा सड़क, रेल, ऊर्जा और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी कई परियोजनाओं की घोषणा/ शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी रिफाइनरी परिसर का निरीक्षण और परियोजना की प्रमुख इकाइयों का भी अवलोकन करेंगे.
पीएम एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे. जिसमें ऊर्जा सुरक्षा, औद्योगिक विकास, रोजगार और राजस्थान के विकास से जुड़े विषयों को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कई केंद्रीय मंत्रियों की भी मौजूदगी रहेगी.