स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पुरस्कार की घोषणा, राजस्थान से ATS-SOG के ADG वीके सिंह होंगे सम्मानित

जयपुरः स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पुरस्कार की घोषणा की गई है. राजस्थान से ATS-SOG के  ADG वीके सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा. सराहनीय सेवाओं के लिए 14 अन्य पुलिसकर्मी भी सम्मानित होंगे. 

Ad.SP देवाराम और सतीश कुमार यादव, उप कमांडेंट सुरेन्द्र सिंह, RPS दीप चंद सहारण, इंस्पेक्टर दीप्ति जोशी, जय सिंह राव,सब इंस्पेक्टर फतेह सिंह, मनीष चौधरी, प्लाटून कमांडर हरिओम सिंह को सराहनीय सेवा के लिए पदक मिलेगा. 

हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्रा, आत्म प्रकाश खेरवाल, कांस्टेबल सोराज सिंह मीना, गुलजारी लाल और बल्लू राम को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित होंगे.