प्रधानमंत्री मोदी असम दौरे पर, कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन, करीब 3000 करोड़ की लागत से बना है सेतु 

प्रधानमंत्री मोदी असम दौरे पर, कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन, करीब 3000 करोड़ की लागत से बना है सेतु 

असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया.लगभग 3,030 करोड़ रुपए की लागत से बना 6-लेन का एक्सट्राडोज़्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट पुल, गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है और यह नॉर्थईस्ट इंडिया का पहला एक्सट्राडोज़्ड पुल है.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी असम दौरे पर है. कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. आपको बता दें कि असम दौरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरान बाईपास पर उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने 4.2 किलोमीटर लंबी हाईवे एयरस्ट्रिप का उद्घाटन किया. 

लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर आपातकालीन लैंडिंग और टेक-ऑफ कर सकेंगे. रणनीतिक दृष्टि से यह पूर्वोत्तर भारत के लिए अत्यंत अहम कदम है. यह सुविधा दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण साबित होगी. प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में तेजी आ सकेगी. राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण सुविधा मानी जा रही है.