नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत लौट आए है. प्रधानमंत्री मोदी 5 देशों की यात्रा के बाद दिल्ली लौटे. इससे पहले बुधवार को PM मोदी इटली के दौरे पर रहे. PM मोदी और PM जियोर्जिया मेलोनी का साझा बयान सामने आया. मेलोनी ने कहा कि भारत-इटली के बीच विशेष साझेदारी है.
आज का दिन ऐतिहासिक है. भारत से रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे. भारत-इटली में खास रणनीतिक साझेदारी है. दोनों देश करीबी सहयोगी के तौर पर काम कर रहे. कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया. उद्योग, कारोबार में सहयोग बढ़ा.
PM मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी का धन्यवाद दिया. भारत-इटली के बीच करीबी सहयोग है. बीते सालों में दोनों देशों में सहयोग बढ़ा. इटालियन कंपनियों का भारत में निवेश होगा. साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की. PM मोदी ने कहा कि दोनों देशों के कारोबारियों में उत्साह है. PM मोदी ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए काम करेंगे. इंडिया-इटली इनोवेशन सेंटर पर काम कर रहे है. PM मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर चुनौती होगी.
इटली के विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज का बयान सामने अया है. उन्होंने कहा कि PM जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर PM मोदी इटली पहुंचे. ये दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण गति है. सिबी जॉर्ज ने कहा कि PM मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया.