प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने बॉलीवुड-हॉलीवुड के पॉपुलर कपल...! जानें दोनों की उम्र में कितना अंतर?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने बॉलीवुड-हॉलीवुड के पॉपुलर कपल...!  जानें दोनों की उम्र में कितना अंतर?

इंटरनेट डेस्क: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटोज और पलों को साझा करती रहती हैं. प्रियंका और अमेरिकी सिंगर–एक्टर निक जोनस आज मनोरंजन जगत के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं. दोनों की वेकेशन और पार्टी की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल होती रहती हैं.

your imageकितना है उम्र का अंतर?
-प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  का जन्म: 18 जुलाई 1982
-निक जोनस  (Nick Jonas) का जन्म: 16 सितंबर 1992
-इस प्रकार दोनों के बीच 10 साल का उम्र का फासला है, लेकिन यह अंतर कभी उनके रिश्ते के आड़े नहीं आया.

your imageप्रियंका चोपड़ा का सफर: बरेली से मिस वर्ल्ड तक
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  आज ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं, लेकिन उनकी सफलता का सफर आसान नहीं था. 30 नवंबर 2000 को उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 का ताज जीतकर भारत का नाम रोशन किया. वह भारत की पाँचवीं महिला थीं, जिन्होंने यह खिताब जीता. इसी वर्ष लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स और दिया मिर्ज़ा ने मिस एशिया पैसिफिक का ताज जीता था. मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी प्रियंका को बॉलीवुड में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी.

your imageफ़िल्मी करियर की शुरुआत
वर्ष 2002 में प्रियंका (Priyanka Chopra) ने साउथ की फिल्म “थमिजन” से अपने करियर की शुरुआत की, जिसमें उनके साथ अभिनेता विजय थे. बॉलीवुड डेब्यू उन्होंने 2003 की फिल्म “द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई” से किया. आज प्रियंका न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं.