नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन सामने आया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को संसद परिसर में कहा कि 'माननीय जजों का पूरा सम्मान रखते हुए मैं ये कहना चाहती हूं कि वे यह तय नहीं करेंगे कि सच्चा भारतीय कौन है. 'मैं ये बात न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हुए कह रही हूं.
राहुल गांधी ने हमेशा सेना और हमारे जवानों का सम्मान किया है. वे हमेशा सेना के प्रति आदर रखते हैं. नेता विपक्ष के तौर पर सरकार से सवाल पूछना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन जब सरकार जवाब देना नहीं चाहती, तब वो ऐसे हथकंडे अपनाती है. क्या सरकार इतनी कमजोर है कि संसद भी नहीं चला सकती? आखिर सरकार SIR पर चर्चा क्यों नहीं करा रही? जब पूरा विपक्ष संसद में चर्चा की मांग कर रहा है.
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन:
-कहा- माननीय जज तय नहीं कर सकते कौन सच्चा भारतीय
-राहुल ने कभी सेना के खिलाफ नहीं बोला
-राहुल की बातों का गलत मतलब निकाला गया
-सरकार सवालों से क्यों भागती है
-विपक्ष का काम सरकार से सवाल पूछना है
-सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा कराना नहीं चाहती
-सदन ना चला पाना उनकी दुर्बलता