प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा का रिश्ता तय, दिल्ली निवासी अवीवा बेग के साथ रिश्ता हुआ तय, दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को दे दी सहमति 

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा का रिश्ता तय, दिल्ली निवासी अवीवा बेग के साथ रिश्ता हुआ तय, दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को दे दी सहमति 

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा को लेकर एक खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि रेहान वाड्रा का रिश्ता दिल्ली निवासी अवीवा बेग के साथ तय हुआ है. दोनों परिवारों की ओर से इस रिश्ते को सहमति मिलने की बात कही जा रही है.

खबरों के अनुसार रेहान वाड्रा और अवीवा बेग एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और कई वर्षों से अच्छे दोस्त रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि रेहान वाड्रा की तरह अवीवा बेग भी फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्हें फोटोग्राफी का खास शौक है.. 

हालांकि, इस संबंध में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि दोनों परिवारों की सहमति के बाद रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है. आने वाले समय में इस बारे में औपचारिक जानकारी साझा किए जाने की संभावना जताई जा रही है.