जयपुर: राजस्थान विधानसभा में आज शून्यकाल में जनहित से जुड़े अहम मुद्दे उठाए गए. भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी और कांग्रेस विधायक रतन देवासी ने ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी और खींचा. वहीं महेंद्र पाल मीना, आदूराम मेघवाल, मनोज कुमार व संजीव कुमार ने पर्ची के माध्यम से मामले उठाए. राजस्थान विधानसभा में आज प्रश्नकाल में जहाँ मंत्री विपक्ष के निशाने पर रहे वही शून्यकाल में भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने युवाओ को नौकरी से हटाने का मुद्दा उठा दिया. कृपलानी ने टीएसपी क्षेत्र में 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त कर कार्यमुक्त कर दिया. उन्होंने इसे बच्चों के भविष्य से जुड़ा प्रश्न बताया. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्वीकार किया कि चयन बोर्ड से त्रुटि हुई और कोर्ट के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी.
वही कांग्रेस विधायक रतन देवासी ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव से विधायक निधि से महापुरुषों की प्रतिमाएं लगवाने का मामला उठाया. राज्य सरकार द्वारा विधायक स्थानीय निधि से महापुरुषों व समाज सुधारकों की प्रतिमा लगाने की दिशा में मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सदन को अवगत कराया कि सदन के कुछ सदस्यों और अधिकारियों की एक समिति बनाई जाएगी. एक महीने के भीतर कोई भी सदस्य अपने सुझाव विभाग को भेज सकता है, जिस पर समिति विचार करेगी. इन दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के अलावा सदन में शून्यकाल में विधायकों ने पर्ची के माध्यम से अहम मुद्दे उठाए.
जमवारामगढ विधायक महेंद्रपाल मीना ने उठाया मुद्दा:
-कहा - रात्रि ठहराव वाली बसें बंद हो गई है
-किसान, स्टूडेंट्स व आमजन परेशान है
-आदूराम मेघवाल ने चौहटन में नई बसें शुरू करने की मांग
-परिवहन कार्यालय खोलने की भी मांग उठाई
-सुजानगढ के मनोज कुमार ने उठाया मुद्दा
-पशुपालन विभाग में स्टाफ व डॉक्टर्स की कमी
-पशु अस्पताल में कोई देखने वाला नहीं है
-उप केंद्रो के तो महीने भर तक ताले नहीं खुलते
-कार्मिको पशु देखने की बजाय जनगणना में लगा रखा है
-पशुपालन विभाग में भी बड़े घोटाले हो रहे है
-भादरा विधायक संजीव कुमार ने उठाया मुद्दा
-पानी निकासी के लिए ड्रेनेज निर्माण की मांग की
-बारिश के दौरान आठ घंटे तक पानी शहर में रहता है
-घरों व दुकान में बारिश का पानी घुस जाता है
-विधायक प्रियंका चौधरी ने उठाया मुद्दा
-स्वास्थ्य सेवाओं में नीतिगत सुधार की मांग
-RGHS को लेकर बदलाव करने की मांग
-शाहपुरा विधायक मनीष यादस ने उठाया मामला
-शाहपुरा में खराब सड़कों का मामला उठाया
-सरकार से सड़कों के दुरस्तीकरण की मांग की
-रेवदर विधायक मोतीराम ने उठाया मामला
-कहा - किसानों को गुजरात में फसल बेचनी पड़ती है
-कृषि मंडी को क्रियाशील बनाया जाए, कोल्ड स्टोरेज खोला जाए
-कोलायत विधायक अंशुमान भाटी ने उठाया मुद्दा
-नियम विरुद्ध भूमि आवंटन को रद्द करने की मांग
-बज्जू क्षेत्र में 285 भूमि आवंटन नियम विरुद्ध है
-जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया
-बार-बार अपील के बावजूद आंवटन रद्द नहीं किया जा रहा
-दोषी एसडीएम व तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग
रामगढ विधायक सुखवंत सिंह ने उठाया मामला:
-मेवाड़ में सिंथेटिक दूध बनाने का मामला उठाया
-कहा - मिल्क केक बनाकर जनता को बेचा जा रहा
-जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है
-शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा ने अवैध खनन का आरोप लगाया