रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का मारवाड़ दौरा, कहा- जोधपुर रेलवे स्टेशन का काम अभूतपूर्व है

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का मारवाड़ दौरा, कहा- जोधपुर रेलवे स्टेशन का काम अभूतपूर्व है

जोधपुर : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मारवाड़ दौरे पर हैं. जहां उन्होंने जोधपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिमी राजस्थान से गाड़ियों को चालू करने की मांग प्रवासी बंधुओं की रहती है. कई नई गाड़ियां चालू की गई है. इससे अधिक ट्रेन चला सके इसके लिए महत्पूर्ण निर्णय लिया गया है.

जोधपुर में कोचिंग के टर्मिनल बनाने का निर्णय लिया गया. इससे नई गाड़ियां चालू करना आसान होगा. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं. वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन भी शुरू हुई है. वंदे भारत स्लीपर का टर्मिनल भी भगत की कोठी में बन रहा है.

राजस्थान को 10 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया गया:
उन्होंने कहा कि जालौर और पाली की 50 वर्षों से डिमांड थी कि दिल्ली की सीधी कनेक्टिविटी हो. आज यह मांग भी पूरी हो रही है. जोधपुर से हरिद्वार के लिए नई गाड़ी चालू करने की घोषणा है. अगले 10 महीने में जोधपुर से हरिद्वार के लिए नई ट्रेन चालू होगी. राजस्थान को 10 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया गया है.

डबल इंजन की सरकार में डबल तेजी से काम होगा:
कोविड के बाद राजस्थान में 46 नई गाड़ियां शुरू हुई है. आने वाले समय में 200 नई ट्रेनें मिलेगी. यह मोदी जी का राजस्थान के प्रति विश्वास है. जोधपुर रेलवे स्टेशन का काम अभूतपूर्व है. राजस्थान का भव्य स्टेशन बन कर तैयार होगा. शौर्य की धरती पर नया नग जुड़ेगा. डबल इंजन की सरकार में डबल तेजी से काम होगा. 

राजस्थान में 25 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल बन रहे है:
जैसलमेर, पाली, जयपुर, के रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो रहे है. पीएम मोदी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन भी अब पर्यटन का केंद्र बनेंगे. राजस्थान में 25 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल बन रहे है. मोदी जी यह सरकार सेवा और कर्तव्य की भावना के साथ काम कर रही है.