पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश- बाढ़ से तबाही, आज भी भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 32 की मौत 

पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश- बाढ़ से तबाही, आज भी भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 32 की मौत 

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश- बाढ़ से तबाही हुई है. पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़-बारिश से अब तक 32 की मौत हो गई. पूर्वोत्तर में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया. असम में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ा है. असम के 15 जिले बाढ़ की चपेट में आए. मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम में भी हालात खराब है.

आपको बता दें कि नॉर्थ-ईस्ट में बारिश का कहर है. बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों की मौत की खबर है. असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और मणिपुर भूस्खलन, बाढ़ से काफी ज्यादा प्रभावित हुए. जानकारी के मुताबिक असम के 12 जिलों में कम से कम 60 हजार लोग प्रभावित हुए.

असम में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई. अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से 9 लोगों की मौत हुई. गुवाहाटी में एक दिन में 111 मिमी बारिश दर्ज हुई. मिजोरम में भूस्खलन की चपेट में होटल आया.  मिजोरम में 5 घरों को भूस्खलन से नुकसान हुआ. असम में भारी बारिश से बाढ़ के हालात है. बाढ़ से 70 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए.