अरावली मामले पर अब राजस्थान कांग्रेस करेगी आंदोलन, जिलों से लेकर मंडल लेवल तक करेगी धरना और प्रदर्शन, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः अरावली मसले को लेकर अब राजस्थान कांग्रेस सक्रिय होगी. राजस्थान कांग्रेस इसको लेकर जल्द एक जनजागरण अभियान चलाएगी. साथ ही जिलों से लेकर मंडल तक धऱने-प्रदर्शन भी किए जाएंगे. वहीं एनजीओ,एक्टिविस्ट,एक्सपर्ट और आमजन के साथ मिलकर कांग्रेस इसको एक जन आंदोलन का रुप देने की कोशिश करेगी.

मनरेगा के साथ राजस्थान कांग्रेस ने अब अरावली मसले को भी तूल देना शुरु कर दिया है. राजस्थान कांग्रेस ने अरावली मामले में आंदोलन चलाने का ऐलान कर दिया है. जल्द ही इसको लेकर वरिष्ठ नेताओं की बनी कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी. इस बैठक में आंदोलन की रणनीति का खाका तैयार किया जाएगा.

अरावली मामले को लेकर राजस्थान कांग्रेस करेगी आंदोलन का आगाज
जिलों से लेकर मंडल स्तर तक कांग्रेस करेगी आंदोलन शुरु
आंदोलन के तहत पहले किए जाएंगे धऱने औऱ प्रदर्शन
साथ ही जन जागरण यात्रा निकालने की भी बनाई जा रही है प्लानिंग
आंदोलन के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने की भी रणनीति
अरावली वाले जिलों में आंदोलन चलाया जाएगा प्रमुखता से
संगठन के स्तर पर आंदोलन की शुरु होगी गतिविधियां
पर्यावरण प्रेमी,एनजीओ,एक्सपर्ट औऱ आमजन को भी आंदोलन में किया जाएगा शामिल

निचले स्तर पर आंदोलन चलाने के बाद आखिर में  प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन शुरु होगा. इसके लिए जल्द कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी. इस कमेटी की बैठक में फिर बड़े लेवल पर आंदोलन चलाने का फैसला होगा. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अरावली का मसला सियासी नहीं बल्कि सभी से जुड़ा एक अहम मुद्दा है. कांग्रेस सभी को साथ लेकर इस मूवमेंट को एक जन आंदोलन का रुप देगी.

अभी तक अरावली के मसले पर कांग्रेस और अन्य लोग सोशल मीडिया या अन्य माध्यम के जरिए आवाज उठा रहे हैं. या फिर मार्च या अन्य सांकेतिक तरीके से विरोध दर्ज कराया जा रहा है. लेकिन जिस तरह लोगों का आक्रोश और प्रतिक्रिया सामने आ रही है. ऐसे में कांग्रेस ने अब आगे आते हुए विरोध करते हुए लीड करने की योजना बनाई है. अब देखना है कि कांग्रेस के आंदोलन में जनता का कितना समर्थन जुटता है.   

अरावली मामले पर अब राजस्थान कांग्रेस करेगी आंदोलन
जिलों से लेकर मंडल लेवल तक कांग्रेस करेगी धरना और प्रदर्शन
जन जागरण यात्रा शुरु करने का भी है प्लान
अरावली वाले जिलों में आंदोलन चलाया जाएगा प्रमुखता से
जल्द आंदोलन को लेकर होगी कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक
कानूनी लड़ाई लड़ने के विकल्प पर भी कांग्रेस कर रही है विचार