CM भजनलाल शर्मा के निर्देश पर तेल और गैस आपूर्ति की कड़ी निगरानी, राज्य स्तर पर उच्च स्तरीय समिति की गठित

CM भजनलाल शर्मा के निर्देश पर तेल और गैस आपूर्ति की कड़ी निगरानी, राज्य स्तर पर उच्च स्तरीय समिति की गठित

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर तेल और गैस आपूर्ति की कड़ी निगरानी है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तर पर उच्च स्तरीय समिति की गठित की है. जिला स्तर पर कलेक्टर और एसपी की निगरानी में टीमें सक्रिय हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों के साथ कई समीक्षा बैठकें की.

खाद्य मंत्री और मुख्य सचिव स्तर पर भी लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अवैध भंडारण पर सख्ती के निर्देश दिए हैं. कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन से सहयोग मांगा है. गैस और तेल आपूर्ति पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्वरित समाधान के लिए हेल्पलाइन शुरू करवाई है. 181, 112 और 14435 हेल्पलाइन 24 घंटे संचालित है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने को कहा है. प्रदेश में वितरण व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया है.

जिला स्तर पर तेल कंपनियों के नोडल अधिकारी भी तैनात हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समय-समय पर समीक्षा का निर्देश दिया है. आमजन की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से निगरानी तंत्र मजबूत है. प्रशासनिक सतर्कता से आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है. मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश में किसी को परेशानी नहीं होगी.