राजस्थान सरकार 100 करोड़ रुपए खर्च कर बनाएगी महाराणा प्रताप सर्किट, 150 किलोमीटर क्षेत्र में होंगे ऐतिहासिक विकास कार्य

राजस्थान सरकार 100 करोड़ रुपए खर्च कर बनाएगी महाराणा प्रताप सर्किट, 150 किलोमीटर क्षेत्र में होंगे ऐतिहासिक विकास कार्य

जयपुर : राजस्थान सरकार 100 करोड़ रुपए खर्च कर महाराणा प्रताप सर्किट बनाएगी. सर्किट में अब छापली और चित्तौड़गढ़ को भी शामिल किया गया है. कुल 150 किलोमीटर क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य होंगे. 

चावंड, हल्दीघाटी, गोगुंदा, कुंभलगढ़, दिवेर और उदयपुर सर्किट का हिस्सा होंगे. पर्यटकों को महाराणा प्रताप के शौर्य को जानने का अनूठा अवसर मिलेगा. प्रदेश की पर्यटन पहचान को नया वैश्विक आयाम मिलेगा. 

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी कल कुंभलगढ़ में समीक्षा बैठक लेंगी. बैठक में प्रोन्नति प्राधिकरण, पर्यटन विभाग और पर्यटन निगम के अधिकारी शामिल रहेंगे. महाराणा प्रताप का शौर्य अब सर्किट के रूप में देश-दुनिया में गूंजेगा.