राजस्थान में बादलों ने रोकी बर्फीली हवा की रफ्तार, तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी से सर्दी में मामूली कमी

राजस्थान में बादलों ने रोकी बर्फीली हवा की रफ्तार, तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी से सर्दी में मामूली कमी

जयपुर: राजस्थान में बादलों ने बर्फीली हवा की रफ्तार रोकी. तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी से सर्दी में मामूली कमी आई. चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. सीकर, फलोदी और चूरू में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ा.

अगले एक सप्ताह मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है. फतेहपुर में सबसे कम 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर में बादल छाए रहे. जोधपुर में दिन का तापमान सबसे अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा. पूर्वी राजस्थान में तापमान 10 ग्री सेल्सियस से नीचे जाने के आसार है. शेखावाटी में कोल्ड-वेव से राहत मिलने की संभावना है.

स्थिर बना हुआ है माउंट आबू का न्यूनतम तापमान:
वहीं पर्यटन नगरी माउंट आबू में न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है. आज माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री रहने का अनुमान है. बीते वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या अच्छी खासी दिखाई दी. लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव और गर्म पेय पदार्थ का सहारा ले रहे है. शहर के प्रमुख चौराहों पर लोग अलाव तपते नजर आए. आने वाले दिनों में और तापमान गिरने का अनुमान है. चल रही शीतलहर की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

राजस्थान में बादलों ने रोकी बर्फीली हवा की रफ्तार:
-तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी से सर्दी में मामूली कमी
-चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
-सीकर, फलोदी और चूरू में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ा
-अगले एक सप्ताह मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान
-फतेहपुर में सबसे कम 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज
-जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर में छाए रहे बादल
-जोधपुर में दिन का तापमान सबसे अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा
-पूर्वी राजस्थान में तापमान 10 ग्री सेल्सियस से नीचे जाने के आसार
-शेखावाटी में कोल्ड-वेव से राहत मिलने की संभावना