जयपुर: राजस्थान में 1 अक्टूबर से बिजली दरें बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया. जयपुर,जोधपुर,अजमेर डिस्कॉम में नई टैरिफ के अनुसार बिल आएगा. नवंबर में आने वाला बिजली का बिल 15 प्रतिशत तक बढ़ कर आएगा.
#Jaipur: प्रदेश में 1 अक्टूबर से बिजली दरें बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी
— First India News (@1stIndiaNews) October 11, 2025
जयपुर,जोधपुर,अजमेर डिस्कॉम में नई टैरिफ के अनुसार आएगा बिल, नवंबर में आने वाला बिजली का बिल 15 प्रतिशत तक बढ़ कर...#RajasthanWithFirstIndia @RajGovOfficial @ml_vikas pic.twitter.com/CdSxKArsKK
अब बिजली निगमों के सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाएगा ताकि स्पॉट बिलिंग सिस्टम में मीटर रीडिंग के साथ ही नई टैरिफ से बिल दे सकें. ऐसे में आगामी 10 दिन तक बिलिंग का काम स्थगित रहेगा.
Rajasthan में 1 अक्टूबर से बिजली दरें बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी
— First India News (@1stIndiaNews) October 11, 2025
#FINVideo #RajasthanWithFirstIndia #RajasthanNews #JaipurNews @RajGovOfficial pic.twitter.com/y3ePs4VyNT
डिस्कॉम की RERC ने डिस्कॉम की याचिका पर सुनवाई करते हुए अधिकतर श्रेणियों में रेट तो कम की है,लेकिन स्थायी शुल्क बढ़ा दिया. इसके साथ ही एक रुपए प्रति यूनिट का रेगुलेटरी सरचार्ज लगा दिया.