जयपुरः राजस्थान में ई-नीलामी के माध्यम से मॉडल शॉप आवंटित हो रही है. प्रदेश में मॉडल शॉप की ई-नीलामी चल रही है. 28 जिलों में मॉडल शॉप के लिए ई-नीलामी हो रही है. मॉडल शॉप के लिए जयपुर, जोधपुर, माउंट आबू, आबू रोड के लिए एक करोड़ रुपए प्रति मॉडल शॉप रिजर्व प्राइज रखा गया है.
उधर, अन्य शहरों के लिए रिजर्व प्राइज 50 लाख रुपए रखी गई है. आवंटन के बाद लाइसेंसी चार साल तक नवीनीकरण करवा सकेगा.