महिला सुरक्षा पर राजस्थान पुलिस का बड़ा कदम, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पुलिस की विशेष तकनीक आधारित पहल की शुरुआत

महिला सुरक्षा पर राजस्थान पुलिस का बड़ा कदम, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पुलिस की विशेष तकनीक आधारित पहल की शुरुआत

जयपुर : महिला सुरक्षा पर राजस्थान पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले राजस्थान पुलिस की विशेष तकनीक आधारित पहल की है. DGP राजीव शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में अभियान की शुरुआत हुई है.

सार्वजनिक परिवहन-बस, ऑटो और टैक्सी में 'राजकॉप सिटीजन एप' के QRकोड लगाए जा रहे हैं. अब सफर के दौरान एक स्कैन से सीधे पुलिस सहायता तक पहुंच संभव होगी. एप का 'Need Help' फीचर संकट की स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम तक लोकेशन भेजेगा. छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को अतिरिक्त सुरक्षा कवच मिलेगा.

यातायात पुलिस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. तकनीक के माध्यम से महिला सुरक्षा तंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की पहल है. महिला सशक्तिकरण की दिशा में राजस्थान पुलिस का ठोस और भरोसेमंद कदम है.

महिला सुरक्षा पर राजस्थान पुलिस का बड़ा कदम
-8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले राजस्थान पुलिस की विशेष तकनीक आधारित पहल
-DGP राजीव शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में हुई अभियान की शुरुआत
-सार्वजनिक परिवहन-बस, ऑटो और टैक्सी में 'राजकॉप सिटीजन एप' के QRकोड लगाए जा रहे हैं
-अब सफर के दौरान एक स्कैन से सीधे पुलिस सहायता तक पहुंच संभव
-एप का 'Need Help' फीचर संकट की स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम तक लोकेशन भेजेगा
-छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त सुरक्षा कवच
-यातायात पुलिस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है
-तकनीक के माध्यम से महिला सुरक्षा तंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की पहल
-महिला सशक्तिकरण की दिशा में राजस्थान पुलिस का ठोस और भरोसेमंद कदम