जयपुरः प्रदेश के एक करोड़ से ज्यादा बच्चे पल्स पोलियो की खुराक गटकेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस का शुभारंभ किया. जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जा रही है. एक करोड़ आठ लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है. आज से प्रदेश में 58 हजार 823 पोलियो बूथ पर खुराक पिलाई जा रही है.
रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर 6741 ट्रांजिट टीमें तैनात की गई है. 8989 मोबाइल टीमें 24-25 नवंबर को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी. दो बूंद दवा बच्चे को जीवन भर के लिए दिव्यांग होने से बचा सकती है. आइए पोलियो मुक्त भारत के लिए कोई बच्चा अभियान से छूटना नहीं चाहिए.
भारत में पिछले 14 साल से पोलियो का एक भी नया केस नहीं आया है. देश को पूरी तरह पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है. पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले मिलने से सतर्कता जरूरी है.