जयपुरः HPV टीकाकरण को लेकर राजस्थान तैयार है. राजस्थान में 1000 स्वास्थ्य संस्थान चिन्हित किए गए है. जहां बच्चियों को HPV टीका लगाया जाएगा. प्रमुख चिकित्सा सचिव गायत्री राठौड़ ने जानकारी दी. यह टीकाकरण उन बालिकाओं को एकल डोज के रूप में दिया जाएगा. जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है,लेकिन 15 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है.
सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में दूसरा सर्वाधिक पाया जाने वाला कैंसर है. राज्य में व्यापक स्तर पर टीकाकरण की योजना बनाई गई है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में HPV टीकाकरण के लिए कार्यशील कोल्ड चेन प्वाइंट.
समर्पित चिकित्सा अधिकारी एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी से युक्त स्वास्थ्य संस्थानों का चयन होगा. प्रत्येक टीकाकरण स्थल पर वैक्सीनेटर, वेरिफायर मोबिलाइजर एवं वालंटियर सहित समर्पित टीम तैनात रहेगी. राज्य, जिला एवं स्वास्थ्य संस्थान स्तर पर एएनएम, आशा, वेरिफायर एवं मोबिलाइजर का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है. जिससे अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके.