जयपुरः विशेष गहन पुनरीक्षण में राजस्थान ने कीर्तिमान रचा है. राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर आया है. करीब 4 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्र ECI-NET पर अपलोड कर प्रथम स्थान पर है. 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे SIR में भी कमाल किया है.
राजस्थान एकमात्र जहां 2000 से अधिक बूथ 100% डिजिटाइज किए जा चुके है. अब पूरी पंचायत भी डिजिटाइज होना शुरू हो चुकी है मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने पहल की. पहल पर 78 बीएलओ के सम्मान से कारवां शुरू हुआ और अब उसके बाद 1800 से अधिक तक पहुंच गया है.