जयपुरः अगर आप भी किराए पर मकान दे रहे तो सावधान हो जाए. ये खबर आपके लिए जरूरी है. बिना वेरिफिकेशन किराए पर मकान दिया तो कार्रवाई हो सकती है. अब पुलिस ऐसे सभी मकान मालिकों को नोटिस देगी और कार्रवाई करेगी. कमिश्नरेट की साउथ जिला पुलिस ने 189 मालिकों को नोटिस जारी किया है.
इन्होंने आपराधिक प्रवृत्ति वालों को बिना सत्यापन घर किराए पर दिया था ऐसे में पुलिस ने 189 मालिकों को नोटिस जारी किया है. सत्यापन के लिए सिटीजन व राजकॉप एप का इस्तेमाल कर सकते है.