अजमेर: RPSC ने 2026 परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है. राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष यूआर साहू और सेक्रेटरी आरएन मेहता ने प्रेसवार्ता की. वर्ष 2026 के प्रस्तावित परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया गया.
इस दौरान आयोग ने परीक्षाओं की जानकारी, विभिन्न विषयों पर चर्चा, क्यूआर कोड सहित नवाचारों और ऑनलाइन परीक्षाओं पर अपने विचार साझा किए. साथ ही RAS भर्ती 2023 के परिणाम का विश्लेषण भी चर्चा में शामिल किया गया.