RPSC सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आज से, 26 जिला और 15 उपखंड मुख्यालयों पर 1174 केंद्रों पर होगी परीक्षा 

RPSC सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आज से, 26 जिला और 15 उपखंड मुख्यालयों पर 1174 केंद्रों पर होगी परीक्षा 

जयपुर: RPSC सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आज से आयोजित की जा रही है. 26 जिला और 15 उपखंड मुख्यालयों पर 1174 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी. सुबह 11 से दोपहर एक बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक परीक्षा होगी. SI-प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए 7.70 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए. 

नकल और धांधली रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए. केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे एवं ई-मित्र बंद रहेंगे. परीक्षा में ड्रेस कोड होगा लागू,केंद्रों पर रियल टाइम डेट, स्टैम्प वीडियोग्राफी होगी. सिख धर्म के अभ्यर्थी कड़ा, कृपाण और पगड़ी के साथ प्रवेश की अनुमति रहेगी. केंद्रों में मोबाइल सहित अन्य सामग्री ले जाना प्रतिबंधित होगा. केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से लैस महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.

राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत पेपर लीक, डमी कैंडिडेट या नकल की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. वहीं SOG ने प्रदेश के 26 जिलों में 26 टीमें मैदान में उतारी है. ये सभी सुविधाओं से लैस होंगी और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेगी. साथ ही SOG की हेल्पलाइन नंबर 9530429258 पर शिकायतें मिल रही है. कॉल स्कैन कर परीक्षा के दौरान संबंधित क्षेत्रों की संदिग्ध कॉल्स की चैकिंग होगी. ब्लूटूथ या कैमरे तलाशने के लिए अभ्यर्थियों के चश्मों की भी गहनता से जांच होगी.

RPSC सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आज से: 
-26 जिला और 15 उपखंड मुख्यालयों पर 1174 केंद्रों पर होगी परीक्षा 
-सुबह 11 से दोपहर एक बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी परीक्षा 
-SI-प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए 7.70 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत
-नकल और धांधली रोकने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम 
-केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में साइबर कैफे एवं ई-मित्र रहेंगे बंद 
-परीक्षा में ड्रेस कोड होगा लागू,केंद्रों पर रियल टाइम डेट, स्टैम्प वीडियोग्राफी होगी
-सिख धर्म के अभ्यर्थी कड़ा, कृपाण और पगड़ी के साथ प्रवेश की रहेगी अनुमति 
-केंद्रों में मोबाइल सहित अन्य सामग्री ले जाना होगा प्रतिबंधित 
-केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से लैस महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत पेपर लीक, 
-डमी कैंडिडेट या नकल की कोशिश करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
-वहीं SOG ने प्रदेश के 26 जिलों में 26 टीमें मैदान में उतारी है
-ये सभी सुविधाओं से लैस होंगी और हर संदिग्ध गतिविधि पर रखेगी नजर
-साथ ही SOG की हेल्पलाइन नंबर 9530429258 पर मिल रही शिकायतें
-कॉल स्कैन कर परीक्षा के दौरान संबंधित क्षेत्रों की संदिग्ध कॉल्स की चैकिंग 
-ब्लूटूथ या कैमरे तलाशने के लिए अभ्यर्थियों के चश्मों की भी गहनता से जांच